फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर के तालाब में मिली युवती की लाश का पोस्टमार्टम बाद घटना में नया मोड़ आ गया| पोस्टमार्टम में नाक मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई है| वहीं हत्या मृतका के भाई द्वारा किये जानें की बात सामने आयी है| जबकि पुलिस के द्वारा युवती द्वारा आत्महत्या किये जानें की बात कही जा रही थी|
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी सोबरन सिंह राज मिस्त्री का कार्य नोयडा में करते हैं| सोबरन की 20 वर्षीय पुत्री कीर्ति बीते रविवार को घर से निकली| वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में पढ़ाई कर रही थी| उसका शव 6 जुलाई की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर महमदपुर गढिया पुल के नीचे तालाब में शव उतराता मिला था| मामले में पुलिस बीते दिन अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण नही कर पायी जिससे देर रात जिलाधिकारी के आदेश पर कीर्ति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. गौरव यादव, डा. नवनीत कुमार व महिला चिकित्सक डॉ. जुली पाल के पैनल से किया गया| जिसके कीर्ति के चेहरे पर तीन चोट के निशान मिले| वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या नाक-मुंह दबाकर किये जानने की पुष्टि हुई| दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गयी है|
भाई ने ही उतारा था मौत के घाट
पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि होनें के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की| जाँच में आनर किलिंग के शक के आधार पर पुलिस नें मृतक कीर्ति के पिता सोबरन जाटव, माँ पुष्पा देवी, भाई अभिषेक जाटव, चचेरे भाई अमित जाटव को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की| मिली जानकारी के मुताबिक मृतका भाई अभिषेक जाटव पुलिस के सबालों के आगे ज्यादा देर तक नही टिक सका और टूट गया| उसने पुलिस को बताया कि उसने ही नाक-मुंह दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंका है| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मृतका के भाई अभिषेक ने ही कीर्ति की हत्या को अंजाम दिया था| पुलिस अभी और जाँच कर रही है|

नाक मुंह दबाकर हुई थी तालाब में मिली युवती की हत्या



