नहीं दिखा ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान का असर’ 38 बाइकों का चालान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन के आदेश पर 1 सितंबर से जिले में ‘नो हेलमट नो फ्यूल’ नियम को लागू किया गया पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलता नजर आया। लेकिन अधिकारी भी लगातार पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी कर कार्यवाही करते रहे|
नो हेलमेट नो फ्यूल” जनपद स्तर पर विशेष अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जाने के निर्देश जारी किये गये है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक मिश्रा,पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी आदि अधिकारीयों नें अभियान के दूसरे दिन भी पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की| पम्प के स्वामियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए की दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाये। दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट पेट्रोल पम्प पर पाये गये, उन 38 का मौके पर जांच टीम द्वारा चालान किया गया व 1,25,000 रूपये की धनराशि जब्त की गयी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि अभियान निरन्तर रूप से चलाया जायेगा।