लखनऊ: नए साल का जश्न मनाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की जांच की जाए। साथ ही प्रमुख बाजारों, क्लबों, मल्टीप्लेक्सों व होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए।कहीं भी गड़बड़ी की संभावना नजर आए तो आरोपितों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस बलों की तैनाती के भी निर्देश दिए हैं। वहीं इंटरनेट मीडिया के नियमित निगरानी करने व भ्रामक पोस्ट डालने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। साथ ही कहा है कि नए वर्ष को लेकर जहां भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहां पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
नववर्ष पर भूलकर भी न करे ये काम नहीं तो जाना पड़ सकता जेल,डीजीपी ने जारी किये निर्देश

