फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नर्सिंग होम में भर्ती बालक के हाथ में लगी वीगो से खून निकलने की शिकायत पर नर्सिंग होम कर्मचारी भड़क गया। जिस पर मोबाइल फोन में व्यस्त कर्मचारी भड़क गया। दोनों पक्ष में पहले नोंकझोंक व उसके बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से पुलिस को जवाबी तहरीर दी गई। जनपद हरदोई के सांडी छीतारपुर निवासी इंद्रेश सिंह भदौरिया ने अपने 10 माह के बालक हनू को आवास विकास लोहिया अस्पताल के सामने कटियार नर्सिंग होम में भर्ती किया था। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी। शुक्रवार को सुबह हनू के हाथ में लगी वीगो से खून निकलने लगा। जिस पर स्वजनों ने नर्सिंग होम कर्मचारी से ठीक करने को कहा तो मोबाइल चला रहा कर्मचारी भड़क गया दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। कुछ देर में ही विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को चौकी ले आए, चौकी पर भी विवाद हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से जवाबी तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष आमोद सिंह कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नर्सिंग होम में बालक के स्वजन व कर्मियों में मारपीट



