नर्सिंग कालेज के छात्रों नें धूमधाम से मनाया गणतन्त्र दिवस

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरैया में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती व भारत माता की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।
मां सरस्वती, भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। संस्था के डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने सभी छात्र-छात्रों ने कहा कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था| जिसका नेतृत्व डॉ० भीमराव अंबेडकर ने किया था। तब से हम गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं। प्रबंधक अनुराग दुबे ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है ,हम सबको संविधान से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश सेवा करनी चाहिए| सभी शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार अग्निहोत्री ने की|उपाध्यक्ष शिवस्वरूप पाठक, अभिषेक मिश्रा आदि रहे।