फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 150 वाहनों का डंडा चला| सभी का चालान किया गया| जिससे वाहन चालकों में हड़कंप नजर आया|
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कोतवाल राजीव पांडेय, यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ शहर में अभियान चलाया और ई रिक्शा तथा चार पहिया वाहनों को नो एंट्री में देखकर उन पर कार्रवाई की गयी| जिसमें 70 ई रिक्शा व अन्य वाहनों को मिलाकर लगभग डेढ़ सौ वाहनों के चालान किये, ई रिक्शा चालकों को रूट डायवर्जन के लिए नंबर डलवाने के लिए कहा गया| यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा| जल्द ही सभी ई रिक्शा के रूट डायवर्जन किए जायेंगे| बिना रूट के ई-रिक्शा चलाते पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी| वहीं शहर में जो नाबालिक ई-रिक्शा चालक चलते मिलेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी| अभियान बीबीगंज, अंगूरी बाग, लोहाई रोड, चौक नेहरू रोड, लाल दरवाजे तक देर शाम तक जारी रहा|

नगर में 150 वाहनों पर चला कार्यवाही का डंडा



