नगर पंचायत शमशाबाद से विजय गुप्ता, कम्पिल से उदयपाल हुए विजयी

कायमगंज (फर्रुखाबाद ) :नगर पंचायत शमशाबाद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गुप्ता 1876 मतों से विजयी हो गये। विजय गुप्ता को कुल 4392 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्धिन्दी रहे हाजी इस्तखार को 2516 मत प्राप्त हुए। वहीं नगर पंचायत कंपिल से उदयपाल ने अपने प्रतिद्धन्दी प्रत्याशी बेचेलाल को 689 मतों से पराजित किया।

अध्यक्ष पद पर नगर पंचायत शमसाबाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार गुप्ता को 4392 मत प्राप्त किये। वहीं सपा समर्थक प्रत्याशी हाजी इस्तखार को 2516 मत मिले तथा मुफ्ती जफर खां को 2507 मत मिले, पूर्व चेयर मैन नदीम अहमद फार्रूखी को 1937 मत मिले। इस प्रकार विजय कुमार गुप्ता ने 1871 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हाजी इफ्तखार को पराजित किया।
वहीं  नगर पंचायत कम्पिल के प्रत्याशियों उदयपाल ने 1997 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी बेंचेलाल को 689 मतों से पराजित कर जीत दर्ज करायी। इस प्रकार बेंचे लाल को कुल 1308 मत प्राप्त हुए।