नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र और ठेकेदारों पर मुकदमा

umesh babuफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन नगर पंचायत के प्रधान लिपिक के साथ मारपीट में पुलिस ने आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है|

विदित है की बीते शनिवार नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक उमेशबाबू निवासी दीनारपुर ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा था की ठेकेदार मुकेश पुत्र सीयाराम निवासी सुभाष नगर, पवन श्रीवास्तव निवासी जबाहर नगर व नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखबार के पुत्र टेसू कार्यालय में आये और एक फर्जी कागजात वाली फाइल पे जबरन हस्ताक्षर करने का दबाब बनाया| जब उन्होंने मना कर दिया तो तीनो ने मिलकर उसे जमकर पीट दिया| घटना से आक्रोशित प्रधान लिपिक उमेश बाबू तकरीबन तीन दर्जन सफाई कर्मियों के साथ थाने पंहुचे और तीनो आरोपियों के खिलाफ तहरीर थी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है|
थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|