फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) वाल्मीकि समाज के लोगों को ईसाई मशीनरी द्वारा धर्म परिवर्तन करानें के मामले में डॉ.पी कुजूर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी बंसत पुत्र रामबाबू वाल्मीकि नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि डॉ. पी कुजूर ईसाई धर्म को माननें वाले हैं| वह धर्म परिवर्तन के लिए पहले लोगों को नौकरी और रूपये का लालच देते हैं , लालच में ना आनें पर जान से मारने की धमकी देते हैं| डॉ. कुजूर का सहयोगी सोनू मास्टर व महेश पुत्र कालीचरन निवासी इंदिरा नगर भी 30 जून को आये और धमकी दी|
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया आरोपी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज किया गया है| उसके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं| 



