दो नाबालिक आठ चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें दो नाबलिकों को आठ चोरी के मोबाइलों सहित गिरफ्तार किया है| आरोपियों को विगत दिनों पुलिस नें हिरासत में लिया था, जिनसे जाँच के बाद पुलिस नें उनकी गिरफ्तारी की है|
थाना कादरी गेट में अंगूरीबाग निवासी राजवीर पाल पुत्र परशुराम ने मोबाइल चोरी किये जानें के मामले में मुकदमा दो नाबलिकों के खिलाफ दर्ज कराया था| मामले में पुलिस नें जाँच पड़ताल की| जाँच के दौरान शक के दायरे में आये लगभग एक दर्जन युवकों को पुलिस नें उठाया था| जाँच के बाद थाना पुलिस नें दो नाबालिकों को आठ चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया है|