देखें, बार एसोसिएशन चुनाव में किसे मिले कितनें वोट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया| वहीं जीत हासिल करनें वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देनें वालों का तांता लगा है|
दरसल अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे| जिसमे शशिभूषण दीक्षित को 557 मत (निर्वाचित),सरदार सूर्य प्रताप सिंह को 275 मत व नरेश चन्द्र राजपूत को 188 मत मिले| सचिव पद पर कुंवर सिंह यादव 636 (निर्वाचित), मनोज कुमार कटियार उर्फ मनोज पटेल 315 मत, विजय सिंह आर्य 64 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप सिंह शाक्य 597 (निर्वाचित), जबकि प्रत्याशी अखिलेश कुमार शुक्ला को 389 मत मिले| कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अरविन्द कुमार वर्मा को 476 मत (निर्वाचित), बृजेश सिंह राठौर 483 (निर्वाचित), ब्रजेश कुमार 243, जदुनाथ सिंह 251 मत, पुष्पेन्द्र यादव 320 मत,सलीम राजा 345 (निर्वाचित),कोषाध्यक्ष जगवीर सिंह कुशवाह को 281, स्वतंत्र प्रकाश पाठक 199,विनीत कटियार 497 (निर्वाचित) मत मिले| संयुक्त सचिव अखिलेश प्रताप सिंह 116, कुंवर सचेन्द्र प्रताप सिंह 383 (निर्वाचित), देवेन्द्र सिंह यादव 353(निर्वाचित) रामशरण उर्फ पुष्पेन्द्र राजपूत 246, शिवेंद्र मोहन मिश्रा 227, शमीम खां 237 मत मिले|