दुष्कर्मी प्रधान ने नौकरी दिलानें के नाम पर ठगे करोड़ों रूपये!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते दिन दुष्कर्म के आरोप में जेल गये प्रधान ने अपना माया जाल पूरे जिले में फैला रखा था| जिसमे उसने नौकरी दिलाने के नाम से करोड़ों रूपये एकत्रित किये| प्रधान के जेल जाने की खबर पर तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक लोग उसके कार्यालय पर पंहुचे जंहा प्रधान के ना मिलने पर उन्होंने हंगामा किया|
दुष्कर्म का आरोपी धन्सुआ प्रधान सुरजीत वर्मा अपने कार्यालय से ही काले कारनामों का नेटवर्क चलाता था| जिसके तहत ही उसने अखिल भारतीय गौसेवा संघ दिल्ली का एक कार्यालय नेकपुर कला में खोला| जिसे जीव जन्तु संरक्षण केंद्र का नाम दिया| रविवार को उसके इस कार्यालय के बाहर तकरीबन एक सैकड़ा ग्रामीण एकत्रित हुए| जब उन्हें प्रधान की करतूत का पता चला तो सभी दंग रह गये| ग्रामीण संतोष कुमार,राजेश कुमार,सोनू,भाई लाल व राजन आदि ने बताया कि सुरजीत जाटव (वर्मा) के कार्यालय से एक महिला का फोन उनके पास गया था| जिसमे उसने बताया की उनके गाँव में एक गौशाला खोली जा रही है| जिसका निर्माण होना है और उसी में उनको नौकरी दी जायेगी| जिसमे उन्हें लगभग चार हजार रूपये प्रति महीने मिलेगी|
इसके साथ ही उनसे 200 रूपये की रशीद देकर 2000 हजार से 10 हजार की बसूली की गयी| धनराशि लेनें के बाद सुरजीत ने सभी को एक कार्ड बना दिया| जो गौसेवा संघ के नाम से बनाया गया| नौकरी ना मिलने से आक्रोशित लोगों ने कार्यालय केव बाहर हंगामा किया|
गाँवो में बनायी गयी आठ सदस्यों की एक कमेटी
दुष्कर्मी प्रधान ने गाँव-गाँव अपने नेटवर्क के आधार पर कमेटी बनायी| जिसमे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत प्रभारी,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सचिव व तीन सदस्य भी बनाये| जिनसे करोड़ों रूपये की काली कमायी की रकम एकत्रित की| अब उसके जेल जाने के बाद काले कारनामें सामने आ रहे है|