फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दबंगों नें दुकान में घुसकर हमला कर दुकानदार के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ भी की गयी| पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया|
थाना क्षेत्र के जहानगंज निवासी कुमुदेश चतुर्वेदी नें बताया कि रविवार शाम को वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, उसी दौरान ग्राम कन्हई नगला निवासी कुलदीप राजपूत अपनी मां के साथ किताब, कागज व
पेन खरीदने आये। उसी दौरान पीछे से अमरेश, नितेश, रामचंद्र, आरती, अर्चना और तीन अज्ञात व्यक्ति भी दुकान पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। जब विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने जब अपने बेटे को फोन करने की कोशिश की| दबंगों ने मोबाइल फोन तोड़ दिया व दुकान में तोड़फोड़ कर की। दुकानदार के भाई विमलेश चतुर्वेदी को भी बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गये| थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़,मारपीट, मुकदमा



