दुकान का ताला खोलकर हजारों साफ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला खोलकर दुकान के भीतर से हजारों की नकदी साफ हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी फिरोज खान पुत्र रईस खान की लाल दरवाजे पर खान कुलिंग सेंटर के नाम से दुकान है| जहाँ फ्रिज, बाशिंग मशीन कूलर आदि की रिपेयरिंग का कार्य होता है| फिरोज नें बताया कि 31 जुलाई को शाम 6:30 शाम को दुकान बंद कर कायमगंज अपनी रिश्तेदारी में चला गया था| शुक्रवार को दुकान नही खुली| शनिवार को जब फिरोज दुकान खोलने पंहुचे तो दुकान के बाहर लगा गेट खोला| जिसके बाद पता चला कि दुकान के भीतर गुल्लक में रखे लगभग 31 हजार रुपए व 20 हजार का सामान गायब थे| सूचना डायल 112 को दी| जिसके बाद बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार व घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता मौके पर पंहुचे और जाँच की | दुकानदार नें पुलिस को तहरीर दी| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|