दुकानदार के घर से दो लाख के जेबर चोरी

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर विकास नगर निवासी मुकेश वर्मा के घर से बीती रात चोरों ने अलमारी खोलकर दो लाख के जेबर सहित नगदी उड़ा दी। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया है।

मुकेश वर्मा घुमना बाजार पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं, जो बढ़पुर के मोहल्ला विकास नगर में अकेले रहते हैं। बीती रात मुकेश वर्मा अपने घर के अंदर गैलरी में सो रहे थे। चोर मकान के पीछे से छत पर आये। जीने से उतरकर कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे दो लाख रुपये के जेबर के अलावा हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी। प्रातः मुकेश वर्मा को चोरी की जानकारी हुई तो इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी।