दीनदयाल उपाध्याय ने आजीवन संघर्ष कर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ किया कार्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बिर्राबाग स्थित एक हॉस्पिटल में स्थित अलका मैरिज लॉन के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ|
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष व कन्नौज से पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे, वह एक महान भारतीय विचारक संगठन कर्ता और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य किया उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत प्रस्तुत किया जिसका अर्थ था समाज के सबसे निचले स्तर पर मौजूद व्यक्ति का उत्थान करना। उनकी विचारधारा को अपनाते हुए 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा यह दिवस समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानताओं को खत्म करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के अनुसार समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय विचारधारा जन-जन तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विभिन्न मंचों से भारत को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का आवाहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठेरिया ने संचालन किया| जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जितेंद्र सिंह,धर्मेंद्र राजपूत,पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा व विकास पांडेय, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने पत्रकारों कहा जीएसटी रिफॉर्म से जनता को बड़ी राहत मिलेगी| रोजमर्रा की घरेलू वस्तुएं जैसे चाय मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपभोक्ता उत्पादकों पर दरे कम हुई है|इस बदलाव का सबसे अधिक फायदा कमजोर,सामान्य एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को मिलेगा। वर्तमान में जीरो प्रतिशत 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत के ही स्लैब लागू होंगे| पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि रहे|