नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार 11 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के मंत्रियों और विधायकों की एक बैठक बुलाई है|सूत्रों के मुताबिक बैठक में दिल्ली चुनाव नतीजों और 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी|
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद यह बैठक बुलाई गई है| विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटें मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ 48 सीटें हासिल हुईं| इससे पहले रविवार को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि पंजाब में 30 से अधिक आप विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और पाला बदलने के लिए तैयार हैं उन्होंने दिल्ली चुनाव नतीजों को लेकर आप पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को दिल्ली में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है|केजरीवाल की विधायकों से चर्चा के बाद कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहले छह फरवरी को कैबिनेट बैठक रखी गई थी, लेकिन फिर इसे 10 फरवरी कर दिया गया था। हालांकि अभी केजरीवाल की ओर से बुलाई गई बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं है।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि दिल्ली में करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल अब पंजाब जाएंगे, जहां वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे।
दिल्ली में करारी शिकस्त के बाद केजरीवाल ने दिल्ली बुलाए पंजाब के विधायक,बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं

