फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस पिटाई का आरोप लगाकर फांसी के फंदे पर झूले दिलीप की पत्नी नीरज नें अपना मेडिकल कराया है| मृतक की पत्नी की थाना मऊदरवाजा में भी तहरीर गयी थी और दिलीप की मौत के बाद उसने कमालगंज में तहरीर दी| जिसमे पुलिस नें बिना देर किये उसका मेडिकल भी करा दिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी दिलीप पुत्र रामरहिस का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था| लिहाजा नीरज नें थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी| 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था| दिलीप अपने पिता रामरहिस के साथ चौकी आया था| जहाँ रामरहिस नें आरोप लगाया था कि उसके पुत्र दिलीप को पुलिस नें उसकी पत्नी नीरज की शिकायत पर हिरासत में लिया था| चौकी ह्थियापुर में दिलीप के साथ पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई| जहाँ आरोप है कि 40 हजार रूपये लेकर दिलीप को छोड़ा गया| पुलिस पिटाई से आहत होकर दिलीप नें फांसी लगा ली थी|
मृतक के पिता रामरहिस नें दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| दिलीप की मौत के बाद मंगलवार 15 जुलाई को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीएचसी कमालगंज में उसकी पत्नी नीरज का पुलिस नें मेडिकल कराया| थाना प्रभारी कमालगंज राजीव कुमार नें बताया कि नीरज ने तहरीर दी थी, जिसके चलते उसका मेडिकल कराया गया|
दिलीप की हैण्ड राईटिंग जाँच कर रही पुलिस
दिलीप ने मरने से पूर्व अपनी सफेद पेंट पर सुसाइट नोट लिखा| पुलिस अब पेंट पर लिखे सुसाइट नोट की जाँच की बात भी कर रही है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पेंट पर लिखे सुसाइट नोट की जाँच की जा रही है|
दिलीप की मौत के बाद पत्नी नें कराया मेडिकल



