फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन सट्टा लगाते हुए मोहम्मदाबाद क्षेत्र से जो वीडियो वायरल हुआ, उसने कानून व्यवस्था के चेहरे पर एक बेहतरीन तमाचा जरुर जड़ा है! जिस तरह से सट्टा कारोबारी वीडियो में दारोगा को रूपये देकर खुलेआम सट्टा लगानें की बात कह रहा है, शख्स का बात करनें का जज्बा यह बता रहा था कि उनकी उनके भीतर खाकी का भय रत्तीभर नही है| लिहाजा पुलिस को अपनी साख बचाने के लिए क्षेत्र में संचालित कथित सट्टा कारोबार की नकेल कसनें की जरूरत है|
मोहम्मदाबाद में कई जगहों पर पर सट्टे का धंधा पोषित हो रहा है! जिसका सबूत वायरल वीडियो है| सट्टा खेलने वाले गरीब व रोज कमाने-खाने वाले लोग होते हैं। जो इस खेल में सब कुछ गँवा बैठते हैं। घर की जमा-पूंजी और परिवार की खुशियाँ दांव पर लग जाती हैं| फिलहाल पुलिस को अब वीडियो में पता चल रहे लोगों की तलाश है|
सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा नें बताया कि पुलिस लगातार सट्टा कारोबारियों की कमर तोड़ने में लगी है| कई के खिलाफ कार्यवाही भी हुई है| वायरल वीडियो में सट्टा लगानें व लगवाने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है| पुलिस की टीमें लगी हैं| जल्द अनावरण किया जायेगा|
दारोगा लाइन हाजिर, अब सट्टा कारोबारियों पर कब नकेल कसेगी पुलिस?



