फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दवा प्रतिनिधि नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया |
जनपद हरदोई के हरपालपुर नदौरा निवासी 23 वर्षीय सौरभ कश्यप पुत्र रामचरण कश्यप बीते कई सालों से मोहम्मदाबाद के काशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल में रह रहा था| गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे उसने कमरे में छत के कुंडे से गमछा व साड़ी के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा ली| छोटी बहन राधिका नें सौरभ को फांसी पर झूलते हुए देखा| जिससे चीख पुकार मच गयी| डायल 112 को सूचना दी गयी| जिसके बाद डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौका पर पंहुची और जाँच की| मृतक की माँ पूनम देवी का कई सालों पूर्व निधन हो गया| वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था| पिता रामचरण हलवाई का कार्य करता था|मृतक दवा का कारोबार करता था| उपनिरीक्षक विनोद कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
दवा प्रतिनिधि नें फांसी लगा दी जान



