तीन दिन में दूसरी बार शांतिभंग में युवक का चालान

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवक को चोरी के शक में मारपीट करनें के आरोपी को तीन दिन में दूसरी बार पुलिस नें गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है|
थाना राजेपुर के ग्राम बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को चोर होनें के शक में सीमेंट के बिजली पोल से बांधकर मारपीट करने के मामले में बीते 27 अगस्त को तेज प्रताप सिंह पुत्र श्याम पाल सिंह अभय पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बिरसिंहपुर राजेपुर को गिरफ्तार किया था| उसका शांति भंग में चालान किया गया था| जमानत मिलने के बाद अभय पुत्र वीर बहादुर सिंह सोशल मीडिया पर एक भडकाऊ पोस्ट डाली, जिसमे लिखा कि सभी कार्यकर्ता कल पुलिस अधीक्षक कार्यलय पंहुचे सभी हाथ में पेट्रोल लेकर आयें मै आत्मदाह करुगा, जब गौ सेवा करना पाप तो जिन्दगी से बेहतर मौत है, मेरी मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा| पोस्ट शेयर होनें के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और अभय को फिर शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया|
पुलिस बरामद नही कर पायी चाकू
बंधक बनाकर पीटे गये युवक की गर्दन पर चाकू रखे हुए भी एक फोटो वायरल हुआ था, पुलिस अभी तक वह चाकू और चाकू रखने वाले युवक को पकड़ नही पायी| कानून में किसी को भी इस तरह से तालिबानी सजा देनें की छूट नही दी गयी है|