तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों नें काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शिक्षकों नें अपने विभिन्य मांगों को लेकर तीन मूल्यांकन केंद्रों पर विरोध दर्ज कराया|सांकेतिक विरोध के बाद मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ किया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रांतीय आवाह्न पर जनपद के तीनों मूल्यांकन केंद्रों राजकीय बालिका व बालक इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया| शिक्षकों नें कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, धारा 12, 18 एवं 21 की पुर्नबहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन व निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था आदि मांगे रखी| संगठन के निर्देश पर संपूर्ण मूल्यांकन कार्य काली पट्टी बांधकर किया जाएगा। मांगे ससमय पूर्व ना होंने पर आगे की रणनिति बनायी जायेगी| जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, रजनीश शिवा,संतोष कुमार दुबे, सत्येंद्र सिंह, अनूप यादव,विवेक चौहान, अनुराग मिश्रा, प्रदीप कुमार जायसवाल, बृजनंदन यादव, पुनीत दुबे, स्वर्णिम तिवारी, नीरज, संदीप यादव, नीरज कुमार आदि रहे।