फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की तरफ से शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| जिसमे देश भक्ति के जज्बे के साथ बड़ी मात्रा में लोग शामिल हुए| सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता व्यवस्था की गयी थी| तिरंगा यात्रा में भिन्न-भिन्न संगठनों ने सहभागिता की|
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में यात्रा गाजे-बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकली| देश भक्ति के तरानों पर युवा थिरकते नजर आये| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा बुलंद किया गया|
युवा तिरंगा झंडा लेकर लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता के जोरदार नारे भी लगाए गए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में समाज के सभी लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमार्गों से होती हुई यात्रा तिकोना, पक्का पुल, चौक, नेहरु रोड़,घुमना, लाल सराय,
लाल दरवाजा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कालेज में समाप्त हुई| यात्रा में भारत माता का स्वरूप रथ पर निकाला गया जो आकर्षण का केंद्र रह|
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव कुमार यादव, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना, बीजेपी नेता शैलेद्र सिह राठौर, बॉबी दुबे, हिमांशु भारद्वाज, संस्कार भारती के सुरेंद्र पांडेय,क्रांति पाठक, नारायण दत्त दुबे,प्रदेश सचिव संजय कटियार, प्रदेश महामंत्री सत्यम पाठक, अमित पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा अतुल मिश्रा, मुनीश मिश्रा, भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार आदि रहे|
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय से गूंजा शहर



