तालाब में मिला चौकीदार का शव, डूबने से हुई मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लगभग 17 दिन से लापता युवक का शव उसके ही घर के बाहर तालाब में उतराता मिला| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है |
थाना कादरी गेट के मोहल्ला दीनदयालबाग निवासी 55 वर्षीय अविवाहित दुष्यंत पुत्र रोशन मोहल्ले में ही एक कालोनी में चौकीदारी करता था| दुष्यंत के भांजे धर्मेन्द्र नें बताया कि मामा 5 फरवरी को घर से निकले और उसके बाद उनका पता नही चला| काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नही मिला तो 8 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करायी| लेकिन उसके बाद भी दुष्यंत का पता नही चल सका| 23 फरवरी को मोहल्ले के बच्चे पतंग के चक्कर में तालाब की तरफ गये तो वहां दुष्यंत की लाश पड़ी देखी | जिसकी जानकारी परिजनों को दी तो मौके पर भीड़ जमा हो गयी| कादरी गेट थानें के अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद, कादरी गेट चौकी प्रभारी केके कश्यप मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में ले लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम डा. सोभित कुमार सिंह नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्यंत की मौत तालाब के पानी में डूबने से होना पाया गया|