फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही| अधिवक्ताओं ने सरकार की विरोध कर निबंधन मित्र योजना का खुलकर विरोध किया।
बुधवार को तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों दूसरे दिन भी हड़ताल का समर्थन कर कार्य बहिष्कार कर सरकार की निबंधन मित्र योजना का जमकर विरोध किया गया।
तहसील सदर बार एसोशिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन की उदासीनता साफ दिखाई पड़ रही है सरकार अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, अगर हमारी मांगे न मानी गई तो हड़ताल इसी तरफ से जारी रहेगी| 
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना अधिवक्ताओं के साथ रहे, उन्होंने कहा कि सरकार के इस नए फरमान का हम विरोध करते है| अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर साफ दिखा । अधिवक्ता पूरे दिन रजिस्ट्री भवन में धरना देकर बैठे रहे किसी भी अधिवक्ता ने बैनामा रजिस्ट्री पेश नहीं की| सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, अतर सिंह कटियार, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, रविनेश यादव, पंकज राजपूत, संजय शाक्य,सुधीर सक्सेना, कुलदीप त्रिपाठी ,राजेश वर्मा रहे।
तहसील अधिवक्ताओं की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी



