ड्रेगन की डोर-नो मोर: पतंग दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, डेढ़ दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कल यानी 2 फरवरी को बसंत पंचमी है| लिहाजा नगर में बसंत पंचमी पर जमकर पतंगबाजी होती है| इस बार चायनीज मांझा को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में है| जिसके चलते पुलिस की नजर सीधी पतंग दुकानदारों व पतंगबाजों पर है| शनिवार को पुलिस नें दुकानों पर छापेमारी कर दुकानदारों को चायनीज मांझा बिक्री ना करनें की हिदायत दी| वहीं डेढ़ दर्जन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किये गये हैं|

शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस नें शहर के प्रमुख पतंग बाजार सुतहट्टी बाजार, साहबगंज आदि जगहों पर शनिवार शाम को छापेमारी की| भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा| कोतवाल नें पतंग दुकानदारों को हिदायत दी की वह चायनीज मांझा की बिक्री ना करें| यदि चायनीज मांझा की बिक्री की तो पुलिस क़ानूनी कार्यवाही करेंगी| वहीं उन्होंने लगभग डेढ़ दर्जन पतंग व्यापारियों को नोटिस भी जारी किये|
चायनीज मांझे से उड़ाई पतंग को भी पुलिस करेंगी कार्यवाही
शहर कोतवाली पुलिस नें चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान से लाकर कोई अपने घर से चायनीज मांझा से पतंग उड़ाता है, यदि पुलिस नें उसे पकड़ा तो सख्त कार्यवाही करेगी| लिहाजा चायनीज मांझा को बिक्री करनें वाले और खरीददार दोनों पर पुलिस को गुप्त नजर है|