फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 121 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे से 16 का मौके पर निस्तारण किया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 28, पुलिस की 31, विकास विभाग की 07, विद्युत विभाग की 15, स्वास्थ्य विभाग की 03, नगर विकास की 05 व अन्य विभागों की 32 शिकायते कुल 121 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश दिये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी रहे।
अमृतपुर में 60 फरियादियों में 7 को न्याय
अमृतपुर संवाददाता: संपूर्ण समाधान दिवस में 60 फरियादी पहुंचे 7 को मिला न्याय| अमृतपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, सीओ रवींद्रनाथ राय, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल आदि रहे|
डीएम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 121 में से 16 शिकायतों का निस्तारण



