डीएम के तहसील दिवस में 68 शिकायतें, 2 का निस्तारण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया।
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 10, विद्युत विभाग की 05, विकास विभाग की 04 तथा अन्य विभागों की 11 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनिन्द्र कुमार रहे।