डीआईजी के गनर सहित कई का सामान व नगदी चोरी

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के दौरान उमड़ी भीड़ में स्नान करने आये मध्यप्रदेश के डीआईजी की नगदी को ही चोरो ने निशाना बना लिया। गनर सहित चोरों ने कई लोगों का नगदी सामान चोरी कर लिया।

चोरी के शिकार हुए डीआईजी के गनर जितेन्द्र सिंह तोमर निवासी मध्यप्रदेश मुरैना, महुआ ने बताया कि वह पांचाल घाट पर गंगा नहा रहे थे। उन्होंने कपड़े गंगा के किनारे रख दिये। जब वह नहा कर वापस आये तो उनकी पेंट से 5800 रुपये, परिचयपत्र मोबाइल व अन्य सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने चैकी में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके अलावा अन्य कई लोगों के भी नगदी सामान व गहने चोरी हो गये। शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।