ठंडे बस्ते में गयी सीएए के बबालियों की गिरफ्तारी

फर्रुखाबाद: शहर की आबो-हवा में अशांति का जहर घोलने के प्रयास करने वाले सीएए के बबालियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सुस्त रबैया सामने आ रहा है| 5 सैकड़ा आरोपी होने के बाद भी पुलिस अभी तक आधा दर्जन को ही जेल भेज सकी है| इसके बाद गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सुस्त हो गयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरु रोड स्थित जामा मस्जिद और थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हाल तिराहा स्थित को बीते 20 दिसम्बर को जुमे की नबाज के बाद भीड़ अचानक सीएए के विरोध में हमलावर हो गयी| सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया जिसमे पुलिस की गाड़ी भी टूटी|
जिसके बाद थाना मऊदरवाजा और शहर कोतवाली में बबालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| जिसमे शहर कोतवाली में 28 नामजद और 250 अज्ञात में दर्ज किये गये थे| इसके साथ ही साथ थाना मऊदरवाजा में 31 को नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था| शहर कोतवाली केबल 1 को ही अभी तक जेल भेज पायी है| जबकि मऊदरवाजा में तकरीबन आधा दर्जन जेल गये है|
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी फ़िलहाल ठंडे बस्ते में है| पुलिस गिरफ्तारी के लिए हवा में तीर चला रही है| मुकदमे शहर कोतवाली में मुकदमे के विवेचक रामबाबू को मेला रामनगरिया का प्रभारी बना दिया गया है|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड ने बताया कि जाँच के साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है| जल्द गिरफ्तारी होगी| विवेचक मेला प्रभारी के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी सक्रिय है|