फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तेज रफ्तार टैम्पों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया| जिससे उसमे सबार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें पंचनामा की कार्यवाही की| 
जनपद हरदोई के पुरचा अलीगंज हरपालपुर निवासी 40 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी सुभाष अपने मायके जनपद कन्नौज के वल्देव पुरवा अपनें मायके में गयी थी| जहाँ से वह टैम्पों से वापस लौट रही थी| थाना कमालगंज के कतरौली पट्टी के निकट अचानक टैम्पों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया| जिससे टैम्पों में बैठी महिला घायल हो गयी| माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसके साथ अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गये| सभी को सीएचसी लाया गया| जहाँ माधुरी को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| मृतका की माँ सरला देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| चौकी प्रभारी खुदागंज शिव कुमार ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि चालक फरार हो गया| टैम्पों पुलिस के कब्जे में है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगी| 

टैम्पों पेड़ से टकरानें से महिला की मौत



