टैम्पों खड्ड में पलटने से डी फार्मा छात्र की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मेला देखकर टैम्पों से लौट रहे छात्र टैम्पों खड्ड में पलटने से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पंहुचे, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद पाल पुत्र हिमांशु पाल अपने दोस्तों के साथ बीती रात मेला रामनगरिया आया था| मेला देखकर वह टैम्पों से वापस लौट रहा था, उसी दौरान इटावा-बरेली हाई-वे पर पिपरगाँव के निकट अज्ञात वाहन के कट लगने से टैम्पों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा| साथ गये दोस्तों नें उसे गंभीर हालत में खड्ड से निकाल कर आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था| उसकी एक बहन 13 वर्षीय स्वभा है| मृतक डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था| मृतक की माँ सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया|