फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव के टिकट वितरण के बाद से बीजेपी में अंदरूनी कलह बढ़ गयी है | कहीं पर्दे के पीछे तो कहीं सड़क पर खींचतान मची है| शमसाबाद में तो बीजेपी से टिकट ना मिलनें से आरएसएस कार्यकर्ता नें अपनी पत्नी बीजेपी नेत्री का नामंकन निर्दलीय कराया है| जिससे वहां बीजेपी और आरएसएस आमने सामने आ गये है!
दरअसल शमसाबाद में बीते दस सालों से लगातार चेयर मैंन बीजेपी का ही रहा है| पूर्व में बीजेपी के विजय गुप्ता चेयर मैंन रहे व इस बार उनकी माँ कृष्णा देवी चेयर मैंन रहीं| वर्तमान में निकाय चुनाव चल रहा है| लिहाजा अभी हाल में ही बीजेपी नें अपनी सभी नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष
पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की| जिसमे कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बन गया| शमसाबाद में आलम यह है कि आरएसएस के प्रेम त्रिपाठी अपनी पत्नी रेनू त्रिपाठी के लिये टिकट मांग रहे थे लेकिन
बीजेपी नें एक बार फिर पूर्व चेयर मैंन विजय गुप्ता की पत्नी सैफाली गुप्ता को टिकट दे दिया| जिससे आरएसएस के प्रेम उर्फ पियूष त्रिपाठी नें खफा होकर निर्दलीय ही अपनी पत्नी रेनू का नामाकंन करा दिया | अब बीजेपी प्रत्याशी सैफाली गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी रेनू त्रिपाठी मैदान में आ गयीं है| रेनू
त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हैं| उनके पति प्रेम त्रिपाठी का कहना की शमसाबाद में हिंदुत्व खतरे में है लिहाजा उन्होंने अपने आरएसएस के साथियों के साथ मिलकर नामांकन कर दिया है| अब वह बीजेपी प्रत्याशी के वोटों में सेध मारी करनें में जुट गये है| लेकिन पूर्व में पियूष उर्फ प्रेम त्रिपाठी की सपा से करीबी रहीं है| सपा नेताओं के साथ उनकी फोटो भी वायरल हुई हैं| फिलहाल त्रिपाठी जी अब वह आरएसएस में अपनी सेवाएं दे रहें है| उनका कहना है कि हिंदुत्व खतरे में है| लिहाजा बीजेपी से टिकट ना मिलने पर उन्होंने अपनी पत्नी रेनू को निर्दलीय मैदान में उतार दिया है|
निर्दलीय प्रत्याशी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू त्रिपाठी के पति पियूष उर्फ प्रेम त्रिपाठी ने जेएनआई को बताया कि पार्टी उन्हें निष्कासित करना चाहे तो कर दे| उन्हें इसका कोई मोह नही| उन्होंने वायरल तस्वीरों के विषय में बताया कि उनका नाम सपा से जोड़ा जा रहा है| उनकी अखिलेश, शिवपाल आदि के साथ फोटो हैं| दरअसल सपा के पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित उनके रिश्तेदार है| उन्हें सपा से गलत जोड़ा जा रहा है| उनके पिता राममन्दिर आंदोलन में जेल गये| खुद वह वर्तमान में आरएसएस के खंड कार्यवाह हैं| उनका नाम पैनल में गया लेकिन बाद में काट दिया गया|
बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि शमसाबाद के बीजेपी प्रत्याशी शैफाली गुप्ता हैं| उन्हें बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा रही है| रेनू महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष है| उनसे बातचीत करनें का प्रयास किया जायेगा | यदि उसके बाद भी समाधान नही निकलेगा तो पार्टी आला कमान को सूचित किया जायेगा|
टिकट की रार: शमसाबाद के निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी और महिला मोर्चा अध्यक्ष आमने-सामने!



