जीजा की बहन को लेकर रफूचक्कर, पुलिस ने धर दबोचा

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर के ग्राम सयानी निवासी रामआसरे कठेरिया के भाई के लडके का साला धनपाल उसकी पुत्री पूजा (परिवर्तित नाम) को लेकर रफूचक्कर हो गया| दविश देकर पुलिस ने युवक को उसके ही गाँव से धर दबोचा|

राम आसरे ने बताया कि मेरी पुत्री पूजा जोकि अभी नावालिग़ है व कक्षा ११ में पढ़ती है और मैनपुरी में मजदूरी करता हूँ और कभी-कभी घर आता हूँ| पुत्री पूजा घर से भूड नगरिया राजेन्द्र नगर स्थित मृदुला इंटर कालेज में अपने कागजात सही कराने गई थी| काफी देर वापस न लौटने पर जब मेरी पत्नी क्रष्णा देवी जब कालेज पहुँची तो जांच-पड़ताल के दौरान जब उसे पता चला कि उसकी पुत्री पूजा कालेज आयी ही नहीं तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी|

काफी तलाश करने के बाद जब पूजा का कोई पता नहीं चला तो उसने अपने पति राम आसरे को फोन द्वारा सूचना दी| सूचना पाते ही राम आसरे रात करीब १२ बजे घर लौटा| रामआसरे ने बताया कि मेरे बड़े भाई स्वर्गीय सुभाष का लड़का बबलू फोन पर रात १२ बजे किसी से बात कर रहा था| तो मुझे उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं| जब उससे जानकारी करनी चाही तो उसने इस घटना की जानकारी होने पर भी इनकार कर दिया| पुलिस द्वारा दवाव बनाने पर मामला खुला तो पता चला कि बबलू ने अपने साले धनपाल पुत्र हवलदार निवासी मिर्जापुर कलान के पास है|

राम आसरे ने बताया कि बबलू ने पूजा से शादी कराने के चक्कर में अपने साले धनपाल के साथ बहला फुसलाकर भेज दिया| इस सूचना पर मिर्जापुर पहुँची पुलिस ने धनपाल व पूजा को उसके घर से ही दबोच लिया| बाद में पुलिस ने पूजा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया|