जिले में लगभग 5 घंटे रुकेंगे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में 25 जून को प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह का आना प्रस्तावित है| लिहाजा जिला प्रशासन नें प्रभारी मंत्री के आगमन की तैयारी तेज कर दी हैं| सरकारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री लगभग 5 घंटे रूककर विभिन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadयोगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर 25 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे जनपद पंहुचेंगे| जहाँ वह भाजपा कार्यालय आवास विकास में पत्रकारों से वार्ता करेंगे| 12:05 बजे वह विकास भवन फतेहगढ़ में लगायी गयी आपात काल की प्रदर्शनी में शामिल होंगे| दोपहर 12:35 बजे फतेहगढ़ के जेजेआर पैलेस में आयोजित आपात काल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे| दोपहर 02:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को समीक्षा बैठक करेंगे| 04:30 बजे वह पुन: कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू होंगे| शाम 5 बजे आवास लखनऊ के लिए प्रस्तान करेंगे|