फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय के आदेश पर जिला जेल के जेलर के खिलाफ कैदी ने मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के विकास नगर निवासी हिष्ट्रीशीटर विकास सक्सेना वर्तमान में जेल में बंद हैं| विकास सक्सेना नें जिला जेल के जेलर ग्रीश कुमार पर जेल के भीतर मारपीट करनें का आरोप लगाया था| जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर कैदी विकास सक्सेना का मेडिकल भी हुआ| जिसमे कैदी की दोनों कलाई पर आधा दर्जन चोटें भी मिलीं थी| मेडिकल में चोटों की पुष्टि के बाद न्यायालय नें आरोपी जेलर ग्रीश कुमार के खिलाफ मुकदमा करने के आदेश दिये थे| न्यायालय के आदेश पर जिला जेल के जेलर ग्रीश कुमार के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया| मामले की जाँच निरीक्षक सुदेश कुमार को दी गयी है|


जिला जेल के कैदी ने जेलर पर दर्ज कराया मुकदमा, वसूली के लिए की थी मारपीट



