फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार सुबह अचानक बंदरों के द्वारा हिलाये जानें से जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिससे भवन स्वामी की मौत हो गयी,जबकि उसकी पत्नी व मासूम जुड़वां बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला सधवाड़ा में शैलेश साद का पुराना जर्जर भवन है, शुक्रवार को बंदरों नें मकान की एक दीवार को हिला दिया, जिससे दीवार अचानक गिर गयी, दीवार में दबकर शैलेश साद के 28 वर्षीय पुत्र शाहिल, पुत्रबधू हंसा साद, पौत्र 3 वर्षीय अयान व 3 वर्षीय पौत्री अयाना गंभीर रूप से घायल हो गये| शाहिल को चौक पर एक निजी अस्पताल में चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहिल
के दोनों बच्चो को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है, जबकि मृतक शाहिल की पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कानून-गो श्याम बाबू, लेखपाल कुलदीप आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया| कोतवाल राजीव पाण्डेय भी मौके पर पंहुचे| कोतवाल नें बताया की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा| 





