जनसम्पर्क कार्नर: न काहू से दोस्ती न काहू से बैर

विधायक बना तो दलालों की खैर नहीं: मोहन अग्रवाल
फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने आज क्षेत्र के गांव पपियापुर में जनसम्पर्क कर अपना सम्मोहन का जादू चलाया।

मोहन अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ तकरीबन दोपहर बाद बढ़पुर ब्लाक के पपियापुर गांव में पहुंचे। जहां मोहन ने जनसभा को सम्बोधित किया। मोहन ने कहा कि ऊपर से आया हुआ गरीबों का पैसा बीच में बैठे भ्रष्ट लोग खा जाते हैं। अगर मैं विधायक बना तो उन लोगों की खैर नहीं।
मोहन ने कहा कि हिन्दुस्तान के ज्यादातर लोग कृषि कार्य करते हैं और फर्रुखाबाद में भी किसानों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता और न ही उनको समय पर खाद। मिलती भी है तो दोगुने व चौगुने दामों पर। अगर आप लोगों ने मेरा समर्थन कर दिया तो मैं आप लोगों की इस समस्या को प्राथमिकता से पूरी करूंगा। आपकी समस्या को दूर करने की बजह से ही मैं चुनाव मैदान में कूदा हूं।
जिस पर ग्रामीणों ने मोहन अग्रवाल को फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने भी श्री अग्रवाल को हाथ उठाकर जीत का भरोसा दिलाया। इस दौरान बलबीर राजपूत, अजब सिंह राजपूत, सुभाष राजपूत, राजेश शाक्य, हाजी नूर मोहम्मद, सुखपाल राजपूत, पंकज राजपूत, बलबीर सिंह आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण व समर्थक मौजूद रहे।

 

प्रदेश में अग्रणी होगा विधानसभा क्षेत्र: डा0 अनुपम दुबे
फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा क्षेत्र से बार एसोसिएशन के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डा0 अनुपम दुबे ने आज आवास विकास, विकास नगर, बढ़पुर आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से व्यापक जनसम्पर्क किया।

जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से रूबरू होते हुए डा0 दुबे ने जनता को विश्वास दिलाया कि उनके आशीर्वाद से वह यह चुनाव जाति व सम्प्रदाय की संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस इस चुनाव में अनेक प्रत्याशी बरसाती मेढक की भांति निकल आये हैं जो सिर्फ जनता को झूठे प्रलोभन देकर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता जाग चुकी है और मैं जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं यदि वह मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास के क्षेत्र में अपना विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में अग्रणी होगा।
जनसम्पर्क के दौरान श्री दुबे का जगह-जगह मतदाताओं व समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अपने मत व सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

जनसम्पर्क के दौरान सभासद पति पिंकू राठौर, राजेश अग्रवाल, अनुपम रस्तोगी, शक्ति सिंह, अतुल मिश्रा, धीरज गुप्ता, प्रणव दुबे, प्रवेश कटियार, देवेश चन्देल, गोल्डी गुप्ता, संदीप दीक्षित, गुड्डू दुबे, सुनील गुप्ता, विनोद कटियार, शिवानंद दुबे, पंकज तनेजा, वीरेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, कल्लू मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

ठा0 सर्वेन्द्र सिंह ने खेतों में पहुंचकर किसानों से मांगे वोट
फर्रुखाबादः विधानसभा क्षेत्र भोजपुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से लोकप्रिय प्रत्याशी ठा0 सर्वेन्द्र सिंह ने आज क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामांे में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाया।

उन्होंने क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर, पट्टिया, नसरतपुर, खुदागंज, भड़ौसा, बहोरिकपुर ग्रामों में पहुंचकर घर-घर वोट मांगे। ग्रामीणों ने ठा0 सर्वेन्द्र सिंह का जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर समर्थन व वोट देने का भरोसा दिलाया।
ग्राम पट्टिया निवासी मुन्नीदेवी पत्नी अबधेश से जब ठा0 सर्वेन्द्र सिंह वोट मांगने पहुंचे तो मुन्नीदेवी ने कहा कि मेरे गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है। गांव में मात्र एक हैन्डपम्प है। ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने उनसे कहा कि मैं विधायक बनंू या न बनूं मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपके गांव में हैन्डपम्प लगवाऊंगा।

वहीं नसरतपुर के प्रधान नफीस ने ठा0 सर्वेन्द्र सिंह का गांव में जोरदार स्वागत कर समर्थन व जीत का भरोसा दिलाया।
ठा0 सर्वेन्द्र सिंह ने खेतों में काम कर रहे किसानों से हाथ जोड़कर वोट मांगे। किसानों व ग्रामीणों ने उन्हें वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की बात कही।