फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनसत्ता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद व एमएलसी कुँवर अक्षय प्रताप सिंह द्वारा लकुला-मसेनी मार्ग पर स्थित एक गेट्स हॉउस में समीक्षा बैठक में भाग लिया गया| उन्होंने कहा संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, पार्टी पूरे सूबे में विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है|
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें कहा की उनकी पार्टी एक जाति वर्ग की पार्टी नही है, वह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है| उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करनें की नसीहत दी| उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में है, जनसत्ता दल पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी| इसके साथ ही
पंचायत चुनाव भी पार्टी पूरे तरह से लड़ने को तैयार है| जनसत्ता दल के विस्तार पर चर्चा भी चर्चा की गयी| जिलाध्यक्ष राजपूत करणी सेना, सुशील सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह जिलाध्यक्ष आदि नें स्वागत किया| राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. कैलाशनाथ ओझा , प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बाबागंज विनोद सरोज , प्रदेश प्रधान महासचिव डाॅ. बृजेश सिंह राजावत , प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह , प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह “शिवाजी”, प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह , प्रदेश महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) अनुज चौहान, कुलदीप पटेल आदि रहे|
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पूरे प्रदेश में लड़ेगी विधान सभा चुनाव



