फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गांगुली हैदराबादपुर में बीती सोमवार कों पड़ोसियों के बीच हुये विवाद में खूनी संघर्ष ख़ूनी संघर्ष हो गया, जिसमे एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
कर दी गयी थी| पुलिस नें मृतक के पड़ोसी हत्यारोपी कों आलाक़त्ल सहित गिरफ्तार कर लिया | दरअसल ग्राम गांगुली हैदराबादपुर निवासी 19 वर्षीय बीएससी छात्र वैभव कों पड़ोसी राजेश उर्फ पप्पू से विवाद
हुआ था, राजेश नें चाकूओ से हमला कर वैभव कों मौत के घाट उतार दिया था | पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । थाना प्रभारी अजब सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी राजेश उर्फ पप्पू पुत्र शीशराम कनौजिया को आला-कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। 






