फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में आग लगने से छप्पर में बाँधी पांच भैंस बुरी तरह झुलस गयीं| वहीं हजारों की नकदी भी स्वाह हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम खंडोली निवासी ब्रजपाल पुत्र गंगाराम के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छप्पर में बंधी पांच भैंस बुरी तरह झुलस गई| आग से गृहस्थी का सामान, एक पंप सेट, 30 हजार रूपए नकद जल गये| आस-पास के लोगों ने हेड पंप चलाकर बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया| इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रधान हरेंद्र सिंह ने पीड़ित घर को राशन सामग्री पीड़ित को राशन दिया| 5 मई को बृजपाल की पुत्री की शादी की बारात आनी है| इससे पहले ही आग जनी होनें पर काफी नुकसान हुआ है|
छप्पर में आग लगने से पांच भैंस झुलसी, नकदी राख



