फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) छपाई कारखानें से चोरी हुए लाखों रूपये कीमत के एल्युमिनियम के एंगल चोरी हुए| चोरी एक बार नही बल्कि दस दिनों के भीतर दो बार हुई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई लिखापढ़ी नही की गयी थी| पीड़ित नें खुद चोरी का सामान पुलिस को बरामद कराया | अब पुलिस अपनी पीठ खुद ही ठोकने में लगी है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला शांति नगर निवासी प्रवेश गुप्ता का ग्राम खानपुर में छपाई का कारखाना है| जिसमे बीते 21 जुलाई को 10 कुंतल एल्युमिनियम की फंट्टी चोरी हुए जिसकी शिकायत थाना कादरी गेट में की गयी थी लेकिन पुलिस जाँच के नाम पर मामले को टरकाती रही, बाद में ठीक दस दिन बाद फिर चोरों नें प्रवेश के वहीं दूसरे छपाई कारखानें पर हमला बोला और 20 कुंतल एल्युमिनियम की फंट्टी चोरी
कर ली गयी,पुलिस नें कोई कार्यवाही नही की| पीड़ित के शिकायत करनें के बाद भी पुलिस नें कोई अहम कार्यवाही नही की| लिहाजा पीड़ित नें खुद ही तलाश अपने साथियों के साथ शुरू की| शनिवार को लोहाई रोड़ स्थित एक बर्तन की दुकान के बाहर प्रवेश को अपने चोरी किये गये एल्युमिनियम की फंट्टी रखी मिली| जिसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर पंहुची पुलिस नें माल को कब्जे में लेकर थानें ले आयी| कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
छपाई कारखाने से चोरी 30 कुंतल एल्मुनियम दुकान से बरामद



