छपरा के स्वागत पर फतेहगढ़ रेलवे स्‍टेशन पर धूम, मिठाई खिलाने की होड़

फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ पर पहली बार रुकने पर मथुरा छपरा एक्सप्रेस के स्वागत में कई संगठनों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। जिनमें आपस में जबाबी नारेबाजी भी हुई। ट्रेन चालक को मिठाई खिdriverलाने के लिए कार्यकर्ता इंजन पर चढ़कर पहुंचे।

[bannergarden id=”8″]

फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस बार एसोसिएशन, व्यापार मण्डल, वयोवृद्व नागरिक संगठनों के अलावा अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और छपरा के इंतजार में स्टेशन पर खड़े हो गये। कुछ देर बाद छपरा एक्सप्रेस जब स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को आता देख संगठनों में जबाबी नारेबाजी शुरू हो गयी। ट्रेन के रुकते ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के अलावा कांग्रेसी डा0 दिनेश अग्निहोत्री, अtrainधिवक्ता अजीत मिश्रा के अलावा अन्य लोग इंजन पर चढ़ गये और जमकर नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के चालक प्रेमसिंह मीना एवं आनंद के अलावा गार्ड को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। [bannergarden id=”11″]

इस दौरान बार एसोसिएशनbheed के सचिव संजीव पारिया, कांग्रेस नेता वसीमुज्जमा खां, फतेहगढ़ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अल्लादीन के अलावा सर्वोदय मण्डल से गोपालबाबू पुरवार व लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन के अलावा रिजवान अहमद ताज, अनिल मिश्रा, पीएन सक्सेना, प्रभात कटियार, वरुण शुक्ला, आदिल कामरान डब्बू सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।