फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक के बावजूद अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 प्रतिबंधित मंझे की चर्खियों को बरामद किया है।मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को थाने से ही जमानत दे दी गई।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां स्थित अनार वाली मस्जिद के सामने की गली में एक व्यक्ति ट्राइसाइकिल पर बैठकर चाइनीज मांझा बेचते पकड़ लिया ।
पुलिस ने आरोपित युवक के पास से 15 अदद चाइनीज मांझा की चरखी/कोन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद रफीक, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद बताया।आरोपी ने स्वीकार किया कि चाइनीज मांझा की बाजार में काफी मांग है और इसे बेचने से अच्छा मुनाफा होता है। उसने यह भी बताया कि वह विकलांग है और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस ने उसे चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों और उसके अपराध के बारे में अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया। शाम होते होते आरोपित युवक को थाने सही जमानत दे दी गई। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह नें बताया की आरोपी को थाने से जमानत देदी गयी हैं, मुकदमा दर्ज किया गया हैं |
चाइनीज मांझा बेचते दुकान दार गिरफ्तार, थाना से जमानत

