घर से लेकर घाट तक केबल चित्कार! आधी रात को हुए दोनों दोस्तों के पोस्टमार्टम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर विस्फोट काण्ड में दो दोस्तों की मौत हो गयी थी, जिनके शवों का जिलाधिकारी के आदेश पर पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम आधी रात में सम्पन्न हुआ| रविवार को सुबह दोनों दोस्तों की चिताएं गंगा घाट पर पास-पास ही जली, हर किसी की आँखे नम थी| घर से लेकर घाट तक केबल चित्कार ही नजर आ रही थी|
थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर कटियार कोल्ड के निकट संचालित द सन क्लासेज व लाइब्रेरी में बीते शनिवार को जोरदार धमाका हुआ था, जिसमे दो छात्रों आकाश सक्सेना व आकाश कश्यप की मौत हो गयी थी| बीती रात लगभग 12 बजे दोनों शव का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर पोस्टमार्टम कराया गया| देर रात दोनों मृतकों के शव उनके घर पंहुचे, शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया| मौके पर भारी भीड़ नजर आयी सुबह दोनों के शव पांचाल घाट पंहुचे और पुलिस की मौजूदगी दोनों के शवों का नम आँखों से अंतिम संस्कार किया गया| मृतको के परिजन पछाड़ खाकर गिरते नजर आये|