दुकान पर दाल लेनें गयी बालिका रहस्यमय तरीके से लापता

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर से दाल लेनें के लिए निकली नाबालिक बालिका सहस्यमय तरीके से गायब हो गयी| सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गये| पुलिस नें आस-पास उसकी ड्रोन से तलाश की, लेकिन खबर लिखे जानें तक उसका कोई सुराग नही लगा| परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी महावीर की 13 वर्षीय पुत्री सुमनलता अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| जिसके बाद परिजनों नें सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष मीनू शाक्या, प्रभारी निरीक्षक राजेपुर नवीन कुमार आदि मौके पर पंहुचे| पुलिस ने ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश घरों की छतों व खेतों में करायी| इसके साथ ही ग्रामीणों के घरों में भी उसकी तलाश की| लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा| लापता बालिका सुमनलता की माँ मायादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है| सीओ अजय वर्मा नें जेएनआई न्यूज को बताया कि बालिका की तलाश की जा रही है| पुलिस की कई टीमें जाँच में लगीं हैं|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad