घर में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी व जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर के भीतर घुसकर लाखो की नकदी व जेबरात चोरी कर लिया| गृह स्वामी को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी कृष्णवीर सोमवंशी के घर बीती रात चोरों नें धावा बोला| चोर मुख्य द्वार की कुड़ी तोड़कर भीतर दाखिल हुए और घर के भीतर रखे 50 हजार रूपये की नकदी व सोने-चांदी के जेबरात चोरी कर लिए और फरार हो गये| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है|विधिक कार्यवाही की जा रही है|