गर्मी के तल्ख तेवर से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल- बेहाल कर रखा है, न दिन में सुकून है, न रात में चैन|सुबह होते ही सूर्य की किरणों से निकलती गर्मीं दिन के आठ नौ बजे से ही शरीर के लिए असहनीय होने लगती है| दोपहर में सूर्य से आग के गोले की तरह निकलती गर्मी से लोग बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसका असर शाम के पांच से छह बजे तक देखने को मिल रहा है|वही रात्रि में धूप से भले ही छुटकारा मिलता हो,लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिलती|वही जनपद का तापमान 40 डिग्री के करीब तक जाने की सम्भावना है|
गर्मी के कारण आवश्यक कार्य से ही लोग घर से निकल रहे हैं,सामान्यत: लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं,गर्मी के प्रकोप का असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखने लगा है जिन मंडियों में पूरे दिन भीड़-भाड़ रहती थी, वहां सुबह-शाम ही लोग नजर आते है| शहर में ग्रामीण इलाकों से खरीदारी के लिए आनेवाले लोग अपने निकटवर्ती बाजार में ही जाना मुनासिब समझ रहे हैं| जिसके कारण शहर-बाजार का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है| शादी-विवाह के इस मौसम में कपड़े तथा अन्य सामग्री की दुकानों में गांव के लोगों की भीड़ रहनी चाहिए थी परन्तु मौसम की मार के कारण भीड़ नहीं देखी जा रही है|दुकानदारों ने बताया कि शादी-विवाह को देखते हुए कई तरह के कपड़े मंगाए थे लेकिन, खरीदारों की संख्या काफी कम हो गई है,कारोबार के लिहाज से यह बेहतर समय था, लेकिन प्रचंड गर्मी से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है|गर्मी अधिक होने से बिजली की ट्रिपिंग लगातार बढ़ती जा रही है|जिससे आम जन मानस को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है|जिसका जनमानस में ख़ासा रोष देखने को मिल रहा है|