गरीबों व शोषितों के सबसे बड़े मसीहा थे अम्बेडकर

फर्रुखाबाद: डॉ. भीमराव आंबेडकर के 64 वें परिनिर्वाण पर शहर के कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की तरफ से किया गया। सपा नें भी गोष्ठी कर डॉ० अम्बेडकर को याद किया|
आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में सपाईयों नें उनके चित्र पर माल्यार्पण किया| निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा की डॉ० अम्बेडकर ने ही देश में संबिधान निर्माण के समय देश के सभी धर्मों को समान अधिकार की पहल की थी|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित नें कहा कि डॉ० अम्बेडकर नें हमेशा समाज की कुरीतियों को खत्म करने की पहल की| निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें डॉ० अम्बेडकर नें गरीबों व शोषितों का सबसे बड़ा मसीहा बताया। उनका कहना था कि वह इन वर्गों के लिए असली अगुवाकार थे।
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव, सुबोध यादव, रजत क्रन्तिकारी आदि नें विचार व्यक्त किये |