गणतंत्र दिवस पर एनसीसी कैडेट्स व होमगार्ड्स ने निकाली प्रभात फेरी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स व होमगार्ड के जवानों ने प्रभात फेरी निकाल देश भक्ति का संदेश दिया| जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए| प्रभात फेरी नें नगर भ्रमण किया|

म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के साथ स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ से लगभग 100 एनसीसी कैडेट्स व 1100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया| जिसमे जीआईसी,एमआईसी,रखा बालिका इंटर कॉलेज,जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के बच्चे रूट मार्च में शामिल हुए| एमआईसी फतेहगढ़ में सुबह 10 बजे
प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान के बाद मयंक रस्तोगी द्वारा सभी छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई गई। विद्यालय के अमृत वाटिका में स्थित शिलाफलकम /शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । जिसके बाद सुबह 10:30 बजे स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला विद्यालय निरेरक्षक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रूट मार्च
का आगाज किया, जिसमें लगभग 1200 एनसीसी कैडेट्स छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रूट मार्च की अगुवाई जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ एम आई सी के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर तथा जीआईसी के शिक्षक लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार कर रहे थे । फतेहगढ़ से बड़ा चौराहा , कोतवाली फतेहगढ़
होते हुए पुनः स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम पर रुट मार्च का समापन हुआ। जहां पर छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।एमआईसी फतेहगढ़ के शिक्षक मयंक रस्तोगी ,अशोक कठेरिया, प्रदीप जायसवाल, रामेश्वर दयाल, विश्व प्रकाश, प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा, शिवेंद्र जनता राष्ट्रीय के प्रधानाचार्य विनीत चौहान, जिलाक्रीड़ा प्रभारी अतुल दास, स्काउट प्रभारी पुष्पा आदि रहे।